Thursday, May 14

विधि शास्त्रियों द्वारा विधिशास्त्र में कहे गए कथन-

1. "विधिशास्त्र उचित-अनुचित का विज्ञान है” -अल्पियन
2. “विधिशास्त्र नागरिक विधि का विज्ञान है” – सामण्ड
3. “विधिशास्त्र विधि का नेत्र  है”।   -  प्रो. लास्की
4. “विधिशास्त्र प्रतिष्ठित विधि का दर्शन है”- ऑस्टिन
5. “विधिशास्त्र विधि के ज्ञान का दार्शनिक पक्ष है”- सिशरो
6. “विधिशास्त्र अधिवक्ताओं के बहिर्मुखता का स्वर्ग है”- जूलियस स्टोन
7. “विधिशास्त्र रचनात्मक विधि का औपचारिक विज्ञान है”- हालैंड
8. “विधिशास्त्र को नियमों की व्यवस्था के रूप में कौन देखता है”- हॉर्ट
9. “विधिशास्त्र  विधि या विधि के विभिन्न प्रकारों का अध्ययन है”- पैटन
10. “विधि एक दूसरे से संबंधित सिद्धांतों का समूह है और विधिशास्त्र उसका क्रमबद्ध संश्लेषण करता है” – पाउण्ड
11. “विधि के सामान्य सिद्धांतों का अध्ययन एवं उनकी क्रमबद्ध व्यवस्था विधिशास्त्र का विज्ञान है-“ प्रोफेसर कीटन
12. “विधिशास्त्र न्यायालय द्वारा अनुसरण किए जाने वाले नियम अभिकथन और क्रमबद्ध व्यवस्था उन नियमों में अंतर्निहित सिद्धांतों की विधि का विज्ञान है”-ग्रे
13. सभी विधियां प्रथा से प्रारंभ होती हैं-- सर हेनरी मेन
14. न्यायालय समंविधि के मूल शब्दों में जान फूंकने का काम करते हैं—ग्रे
15. ऑस्टिन विधिशास्त्र में ताड़ का वृक्ष है- C K एलन
16. विधि मानकों का विज्ञान है—केल्सन
17. दीदी ने न्यूनतम नैतिकता होनी चाहिए-- लार्ड डेबलिन
18. विधि का स्रोत लोकचेतना है – सैविनी
19. किसी समाज के अस्तित्व के लिए आंशिक नैतिकता आवश्यक है—फुल्लर
20. समान परिस्थितियों में समस्त व्यक्तियों के कार्यों की एकरूपता को रोड़ कहते हैं—कार्टर
21. आशय कब्जे का मुख्य तत्व है—होम्स
22. स्वामित्व एक व्यक्ति और किसी वस्तु के बीच एक संबंध है—ड्युगीट
23. पूर्व निर्णय न्यायाधीश द्वारा निर्मित विधि है - बेंथम

No comments:

Post a Comment

If you have any query please contact me