प्रत्येक तथ्य जिसके आधार पर कार्यवाही का एक पक्षकार न्याय निर्णय प्राप्त करना चाहता है उसे साबित करना पड़ता है। निर्णय करते समय न्यायालय किसी तथ्य पर तब तक विश्वास नहीं कर सकता जब तक साक्ष्य अधिनियम में प्रतिपादित सिद्धांतों के अनुसार उसे साबित ना कर दिया जाए परंतु साक्ष्य विधि में यह भी प्रावधान किया गया है कि न्यायालय कुछ तथ्यों पर बिना सबूत की मांग किये विचार कर सकता है अर्थात कुछ तथ्यों के उपधारणा कर सकता है कुछ ज्ञात तथ्यों के आधार पर किसी अज्ञात तथ्य के बारे में लगाए जा रहे हनुमान को उपधारणा कहते है उपधारणा का अर्थ है मानकर चलना।
उपधारणा किसी तत्व के अस्तित्व का ऐसा अनुमान है जो साक्ष्य लिए बिना ऐसे अन्य तथ्यों के आधार पर जो पहले से ही साबित है, निकाला जाता है यह तर्क की प्रक्रिया है।
सोधी ट्रांसपोर्ट कंपनी एवं अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य 1986 सुप्रीम कोर्ट